NCERT K-12 (All Classes) Private Session 2025-26 Free Open Access

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 21-किसकी झलक किसकी छाप?

Class 5: पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions. Complete Class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 Notes. NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 21-किसकी झलक किसकी...

Curriculum NCERT
Applicable Grade K-12 (All Classes)
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 5: पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions. Complete Class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 Notes.

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 21-किसकी झलक किसकी छाप?

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 21, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions

(पृष्ठ संख्या 192)
तालिका में लिखो
प्रश्न 1.
आशिमा की छींक जैसी क्या तुम्हारी भी कुछ खास पहचान है, जो तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य से मिलती है? क्या और किससे?

तुम्हारी खास पहचानकिससे मिलती है

उत्तर:

तुम्हारी खास पहचानकिससे मिलती है
मेरी नाकमेरी माँ से मिलती हैं।
मेरे बोलने का तरीकामेरे पिताजी से मिलती हैं
मेरी आँखेंमेरे पिताजी से मिलती हैं

(पृष्ठ संख्या 193)
बताओ
प्रश्न 1.
तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य से तुम्हारा चेहरा या कुछ और मिलता है? क्या-क्या?
उत्तर:

मेरा चेहरा मेरे पिताजी से मिलता है। मेरी नाक मेरी माँ से मिलती जुलती है तथा बोलने का तरीका मेरे पिताजी से।

प्रश्न 2.
इसके बारे में तुम्हें किसी ने बताया या खुद ही पता चला?
उत्तर:

इसके बारे में मेरी माँ तथा मेरी मौसी ने बताया।

प्रश्न 3.
जब लोग तुम्हारी तुलना तुम्हारे परिवार के सदस्य से करते हैं, तो तुम्हें कैसा लगता है? क्यों?
उत्तर:

जब लोग मेरी तुलना मेरे परिवार के सदस्य से करते हैं तो मुझे अच्छा लगता है। क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भी अपने परिवार के तरह ही हूँ तथा उनका एक अभिन्न हिस्सा हूँ।

प्रश्न 4.
तुम्हारे घर में सबसे ऊँचा कौन हँसता है?
उत्तर:

मेरे घर में सबसे ऊँचा मेरे पिताजी हँसते हैं।

प्रश्न 5.
उसकी हँसी की नकल करके दिखाओ।
उत्तर:

स्वयं करो।।

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 21, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions

किसकी मौसी कौन?
प्रश्न 1.
नीलिमा की बड़ी नानी से लेकर छोटे समीर तक के नामों की सूची बनाओ। नीलिमा का किससे क्या रिश्ता है? लिखो।
उत्तर:

नानी : नीलिमा की नानी (नीलिमा के माँ की माँ)
बड़ी नानी : नीलिमा के माँ की बड़ी चाची।
बड़ी नानी के बेटे जगदीश : नीलिमा के मामा।
किरण : नीलिमा की ममेरी बहन (नीलिमा के मामा जगदीश की बेटी)
समीर : नीलिमा की भतीजी (बहन की बेटी), उसकी ममेरी बहन किरण का बेटा

पता करो
प्रश्न 1.
क्या तुम्हारे परिवार में भी अलग-अलग उम्र के भाई-बहन या मामा-भाँजे जैसे रिश्ते हैं? घर के बड़ों से पूछो।
उत्तर:

हाँ, मेरे परिवार में भी अलग-अलग उम्र के भाई-बहन तथा मामा-भाँजे जैसे रिश्ते हैं।

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 21, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions

(पृष्ठ संख्या 194)
पता करो और लिखो
नीलिमा के बाल उसकी नानी की तरह धुंघराले हैं। तुम अपनी किसी बहन, भाई, चाहे ममेरा भाई, चचेरी बहन की कोई पहचान देखो। जैसे आँखों का रंग, गालों में गड्ढा (डिम्पल), कद, पतली या मोटी नाक, आवाज बताओ कि यह पहचान (गुण) उसकी माँ के परिवार से आई होगी या उसके पिता की तरफ से। दी गई तालिंका अपनी कॉपी में बनाओ और भरो। यहाँ नीलिमा का उदाहरण देकर समझाया गया है।

नीलिमा-खास पहचानकिससे मिलती-जुलती हैमाँ की तरफ सेपिता की तरफ से
मुँघराले बालउसकी नानी से✓

उत्तर:

मेरे घर के सदस्यों की खास पहचानकिससे मिलती-जुलती हैमाँ की तरफ सेपिता की तरफ से
मेरी नाकमेरी माँ से✓
मेरी आवाजमेरे पिताजी से✓
मेरी माँ का चेहराउनकी माँ से✓
मेरी माँ के बालउनकी माँ से✓
मेरे भाई के चेहरापिताजी से✓

प्रश्न 2.
क्या तुमने अपने या किसी और के परिवार में बहुत छोटे बच्चे को देखा है? बच्चे की आँखें, नाक, रंग, बाल या उँगलियाँ परिवार वालों में से किससे मिलती-जुलती हैं? उनके नाम लिखो।
उत्तर:

मेरे मामा की लड़की : बाल-उसकी माँ से।
नाक-उसके पिताजी से।
मेरे पड़ोस में एक बच्चा : आँखें-उसके पिताजी से
चेहरा-उसके पिताजी से।

प्रश्न 3.
नीलिमा के बाल अपनी नानी जैसे घने, काले और सुँघराले हैं। नीलिमा की माँ के बाल सीधे, भूरे और बेजान हैं। तुम्हारे बाल कैसे हैं? मोटे,या पतले, चिकने या रूखे?
उत्तर:

मेरे बाल मोटे, घने तथा चिकने हैं।

प्रश्न 4.
तुम्हारे बालों का रंग क्या है? अपने बालों का नाप लो और लिखो।।
उत्तर:
मेरे बालों का रंग काला है। यह 3 सेंटीमीटर लम्बा है।

प्रश्न 5.
क्या तुम्हारे बाल तुम्हारे परिवार में से किसी से मिलते-जुलते हैं? किससे?
उत्तर:

हाँ, मेरे बाल मेरे पिताजी से मिलते हैं।

प्रश्न 6.
अपने परिवार के लोगों के बाल भी नापो।
उत्तर:

मेरे पिताजी के बाल – 3 सेंटीमीटर
मेरी माँ के बाल — : 40 सेंटीमीटर
मेरे भाई के बाल – 6 सेंटीमीटर

प्रश्न 7.
तुम्हारे परिवार में सबसे लंबे बाल किसके हैं?
उत्तर:

मेरी माँ के।।

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 21, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions

प्रश्न 8.
तुम ऐसे कितने लोगों को जानते हो, जिनके बाल एक मीटर से लंबे हैं? क्या लंबे बाल होना उनके परिवार की पहचान है?
उत्तर:

मेरे पड़ोस में एक आंटी रहती हैं, जिनके बाल 1 मीटर से भी ज्यादा लम्बे हैं। सभी कहते हैं कि उनके परिवार की सभी स्त्रियों के बाल इतने ही लम्बे हैं जो कि उनके परिवार के सदस्यों की पंहचान है।

प्रश्न 9.
क्या तुम अपने कद का नाप लेना जानते हो? सिर से पाँव तक नाप लो और लिखो।
उत्तर:

हाँ मैं अपने कद की माप लेना जानता हूँ। मेरे सिर से पाँव तक की लम्बाई 4 फीट 4 इंच है।

प्रश्न 10.
सोचो, जब तुम बड़े होगे, तब तुम्हारी लंबाई कितनी होगी और किसके जैसी होगी?
उत्तर:

मैं जब बड़ा होऊँगा तब मेरी लम्बाई मेरे पिताजी जितनी 5 फीट 9 इंच की होगी।

प्रश्न 11.
अपने घर के लोगों की लंबाई नापो और तालिका बनाओ।
उत्तर:

मेरे घर के लोगों के लम्बाई की तालिका

मेरे घर के लोग।उनका कद (उनकी लम्बाई)
मेरे पिताजी5 फीट 9 इंच
मेरी माँ5 फीट 6 इंच
मैं4 फीट 4 इंच
मेरा भाई3 फीट 6 इंच
मेरे चाचा6 फीट

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 21, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions

(पृष्ठ संख्या 196)
चर्चा करो।
प्रश्न 1.
सरोजा और सुवासिनी में क्या गुण, क्या बातें, मिलती-जुलती हैं और क्या अलग हैं?
उत्तर:

सरोजा और सुवासिनी दिखने में एक ही तरह की हैं। उनके चेहरे, कद, नाक, आँखें सब मिलती जुलती हैं यहाँ तक कि दोनों एक ही जैसे कपड़े पहनती हैं। परन्तु सरोजा को दो भाषाएँ आती हैं तमिल तथा मराठी। जबकि सुवासिनी को केवल तमिल, आती है।

प्रश्न 2.
क्या तुम किसी जुड़वाँ को जानते हो? उनमें क्या एक जैसा है और क्या अलग?
उत्तर:

हाँ, मेरे क्लास में एक जुड़वाँ भाई पढ़ता है। दोनों के चेहरे, रंग, कद, बाल सभी एक जैसे हैं। सभी लोग उन्हें लेकर असमंजस में रहते हैं। परन्तु दोनों के बोलने के तरीके थोड़े अलग-अलग हैं।

प्रश्न 3.
क्या तुम ऐसे जुड़वाँ को जानते हो जो एक जैसे नहीं दिखते?
उत्तर:

हाँ, मेरे पड़ोस में एक जुड़वाँ भाई रहता है, जो बिल्कुल ही अलग-अलग दिखते हैं।

परिवार से मिला
उत्तर:
अपनी क्लास में यह मजेदार सर्वे करो। कितने बच्चे यह कर पाते हैं, लिखो।

  • जीभ को पीछे तालू की तरफ मोड़ो, बिना दाँतों से छुए।
  • जीभ को किनारों से उठाकर एक लंबे रोल की तरह बनाओ।
  • पैरों की सारी उँगलियों को खोलो। बाकी उँगलियों को हिलाए बिना छोटी उँगली हिलाओ।
  • हाथ के अँगूठे को अपनी कलाई से लगाओ।
  • हाथ के बीच वाली उँगलियों का ‘वी’ बनाओ। दो-दो उँगलियाँ इधर-उधर करके।
  • बिना छुए बाहरी कान हिलाओ।

उत्तर:
स्वयं करो।

क्या माँ-बाप से नहीं मिला?

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 21, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions


प्रश्न 1.
क्या तुमने कहीं पोलियो के बारे में पढ़ा या देखा है?
उत्तर:

हाँ, मैने पोलियो के बारे में किताबों, अखबारों तथा पोस्टरों में पढ़ा है। पोलियों के संबंध में टी वी. पर भी हमेशा प्रचार दिखाये जाते रहते हैं। पेलियो एक खतरनाक बीमारी है, जिससे लोग विकलांग हो जाते हैं, उनके पैरों में चलने की ताकत नहीं रह जाती है या कम हो जाती है।

प्रश्न 2.
क्या तुमने पोलियो की दवाई पिलाने के बारे में कोई खबर पढ़ी है?
उत्तर:

हाँ, मैंने पोलियो की दवाई पिलाने के बारे में खबरें पढ़ी हैं तथा पोलियो की दवा पिलाते भी देखा है। सरकार द्वारा पोलियो की दवा पिलाने को समय-समय पर अभियान चलाया जाता है जिसे पल्स पोलियो कहते हैं।

प्रश्न 3.
क्या तुम किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हो जिसे पोलियो है?
उत्तर:

हाँ, मेरे क्लास में एक लड़का पढ़ता है जिसे पोलियो है। उसे चलने में दिक्कत होती है। उसके एक पैर में लोहे के क्लैम्प लगे हैं जिसके सहारे भी वह कठिनाई से ही चल पाता है।

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 21, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions

(पृष्ठ संख्या 199)
कुछ परिवार से, कुछ हालात से
प्रश्न 1.
तुम्हारे घर में कोई जोर-जोर से बात करने वाले हैं? क्या उनकी ऐसी आदत है या वे उँचा सुनते भी हैं?
उत्तर:

नहीं। लेकिन मेरे एक दोस्त के दादाजी जोर-जोर से बातें करते हैं। वे ऐसा इसलिये करते हैं कि उन्हें ऊँचा सुनाई। देता है।

प्रश्न 2.
क्या किसी समय या किसी के सामने तुम बिल्कुल जोर से नहीं बोलते? कब? किसके सामने? क्यों? और कब जोर से बोलते हो?
उत्तर:

हाँ, हमलोग क्लास में धीरे बोलते हैं ताकि हल्ला नहीं हो। लेकिन हमलोग खेलने के समय बहुत जोर-जोर से बोलते हैं क्योंकि सारे लोग दूर-दूर खड़े रहते हैं तथा हल्ला के कारण धीरे बोलने पर बातें ठीक से समझ में नहीं आती है।

प्रश्न 3.
कुछ लोग सुनने के लिए कान पर मशीन लगाते हैं। कुछ लोग छड़ी यो चश्में की मदद लेते हैं। क्या तुम ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हो?
उत्तर:

हाँ, मेरे दोस्त के दादाजी उँचा सुनते हैं इसलिये वे सुनने के लिए कान पर मशीन लगाते हैं।

प्रश्न 4.
किसी ऐसे व्यक्ति से बात करो, जो उँचा सुनता हो। पता करो, क्या वह बचपन से ही उँचा सुनता है?
उत्तर:

मैंने अपने दोस्त के दादाजी से बातें की। वे बचपन से उँचा नहीं सुनते थे।

प्रश्न 5.
कब से उँचा सुनने लगा है?
उत्तर:

लगभग दस वर्ष पहले एक एक्सिडेंट के बाद उन्हें उँचा सुनाई देने लगा।

प्रश्न 6.
उन्हें क्या-क्या कठिनाइयाँ आती हैं?
उत्तर:

कानों पर बिना मशीन लगाये उन्हें दूसरों की बातें सुनाई नहीं देती हैं जिससे उन्हें कठिनाई होती है।

हम क्या समझे
प्रश्न 1.
तुम्हें क्या लगता है तुम्हारी कौन-कौन-सी ऐसी पहचान है जो तुम्हें माँ की तरफ से मिली है?
उत्तर:

मेरी नाक मेरी माँ की तरह है। यह पहचान मुझे मेरी माँ से मिली है।

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 21, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 solutions

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 21: Download PDF

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 21-किसकी झलक किसकी छाप?

Download PDF: NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 21-किसकी झलक किसकी छाप? PDF

Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Environmental Science – (पर्यावरण अध्ययन) :


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

Read More

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for this class?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.