Class 6: Hindi Sulabhbharati Chapter 9 solutions. Complete Class 6 Hindi Sulabhbharati Chapter 9 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 6- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 9- वह देश कौन-सा है?
Maharashtra Board 6th Hindi Sulabhbharati Chapter 9, Class 6 Hindi Sulabhbharati Chapter 9 solutions
Questions and Answers
चित्रकथाः
चित्र के आधार पर काल संबंधी वाक्य बनाओ और समझोः

Answer:
(१) रामू ने लड्डू खाया।
(२) रामू लड्डू खा रहा है।
(३) रामू लड्डू खाएगा।
जरा सोचो ….. बताओ:
‘यदि हिमालय की बर्फ पिघलना बंद हो जाए तो…’ (कहानी लेखन)
Answer:
यदि हिमालय की बर्फ पिघलना बंद हो जाए तो हमारे देश में जल-संकट उत्पन्न हो जाएगा। हिमालय पर जमी बर्फ ईश्वर द्वारा संचित जल का भंडार है, जो धीरे-धीरे पिघलती है। वहीं जल नीचे आते – आते नदियों का रूप धारण कर लेती है। इस प्रकार पूरे वर्ष जल की आपूर्ति वहाँ से होती रहती है। यदि यह बंद हो जाए तो नदियाँ सूख जाएँगी। नदियों के बिना जीना एकदम कठिन हो जाएगा।
खोजबीनः
‘परमवीर चक्र’ पुरस्कार प्राप्त सैनिकों की सूची बनाओ। (परियोजना-कार्य)
Answer:
(१) मेजर सोमनाथ शर्मा
(२) लांस नायक करम सिंह
(३) सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राने
(४) नायक जादुनाथ सिंह
(५) कंपनी हवलदार मेजर प्रभु सिंह
(६) कैप्टन गुरु बचन सिंह
(७) मेजर धनसिंह थापा
(८) सुबेदार जोगिन्दर सिंह
(९) मेजर शैल्तान सिंह
(१०) कंपनी हवलदार मेजर अब्दुल हमीद आदि
सुनो तो जराः
देशभक्ति पर आधारित कविता सुनो और सुनाओ। (कविता-लेखन)
Answer:
भारत कितना प्यारा है!
यहीं हिमालय – सा पहाड़ है, यहीं गंग की धारा है। यमुना लहराती है सुंदर, भारत कितना प्यारा है।
फल-फूलों से भरी भूमि है, खेतों में हरियाली है। आमों की डाली पर बैठी,
गाती कोयल काली है। बच्चों ! माँ ने पाल-पोसकर तुमको बड़ा बनाया है। लेकिन यह मत भूलो तुमने अन्न कहाँ का खाया है।
तुमने पानी पिया कहाँ का, खेले मिट्टी में किसकी। चले हवा में किसकी बोलो, बच्चे, प्यारे भारत की।
बताओ तो सही:
अपने परिवेश में शांति किस प्रकार स्थापित की जा सकती है? (अनुच्छेद लेखन)
Answer:
अपने परिवेश में जब सब लोग मिल जुलकर प्रेम से रहने लगेंगे, तो शांति स्थापित की जा सकती है। इसके लिए सभी को याद रखना होगा कि हम सब एक देश के निवासी हैं। सभी लोग आपस में भाई – बहन हैं। पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। इस प्रकार की भावना यदि सब में जागृत हो जाए, तो पूरे विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
वाचन जगत से:
वैज्ञानिक की जीवनी पढ़ो और उसके आविष्कार लिखोः
Answer:
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हमारे भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल पकीर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम का जन्म १४ अक्टूबर, सन् १९३१ ई. को रामेश्वरम में हुआ था। उनके पिता का नाम पकौर जैनुलाबदीन था। बी. एससी. करने के बाद इन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई में एरोनाटिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश ले लिया। सन् १९६३ ई. में वे विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में आ गए। इनके द्वारा तैयार किए गए प्रमुख प्रक्षेपास्त्र निम्नलिखित हैं – पृथ्वी, आकाश, त्रिशूल, नाग, अग्नि आदि। २५ नवंबर, १९९७ को उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। दिनांक २५ जुलाई, २००२ ई. को वे भारत के राष्ट्रपति बने।
कलम से:
क्रमानुसार भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम लिखो। (परियोजन-कार्य)
Answer:
भारत के राष्ट्रपति:
(१) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(२) डॉ. राधाकृष्णन
(३) डॉ. ज़ाकिर हुसैन
(४) वी. वी. गिरी
(५) डॉ. फकरुद्दीन अहमद
(६) नीलम संजीवा रेड्डी
(७) ज्ञानी जैल सिंह
(८) आर वेंकटरमन
(९) डॉ. शंकर दयाल शर्मा
(१०) के. आर. नारायणन
(११) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(१२) प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
(१३) प्रणव मुखर्जी
भारत के प्रधानमंत्री:
(१) जवाहरलाल नेहरू १९६४
(२) गुलज़ारीलाल नंदा १९६४, १९६६
(३) लालबहादुर शास्त्री १९६४ – १९६६
(४) इंदिरा गांधी १९६६-७७, १९८०-८४
(५) मोरार जी देसाई १९७७-७९
(६) चरण सिंह १९७९-८०
(७) राजीव गांधी १९८४ – ८९
(८) वी. पी. सिंह १९८९ – ९०
(९) चंद्रशेखर १९९० – ९१
(१०) पी. वी. नरसिंहाराव १९९१ – ९६
(११) अटल बिहारी बाजपेई १९९६, १९९८ – २००४
(१२) एच डी देवेगौड़ा १९९६ – ९७
(१३) इंद्रकुमार गुजराल १९९७ – ९८
(१४) मनमोहन सिंह २००४ – २०१४
(१५) नरेंद्र मोदी २०१४ से
इस कविता के आधार पर भारत की विविधता एवं विशेषताएँ सात – आठ वाक्यों में लिखो। (अनुच्छेद लेखन)
Answer:
भारत विविधताओं से भरा देश है। एक तरफ हिमालय की बफीर्ली वादियाँ हैं, तो दूसरी तरफ रेगिस्तान। एक तरफ नदियों का अमृत जल धरती को हरा-भरा बना रहा है, तो दूसरी तरफ समुद्र। कहीं पहाड़, कहीं मैदान तो कहीं घनघोर जंगल हैं। धरती के अंदर कहीं कोयला, तो कहीं हीरा पन्ना आदि बहुमूल्य रल भरे पड़े हैं। अनेक बोलियाँ एवं भाषाएँ हैं। तीज-त्योहार भी अलग-अलग हैं। खान-पान, रहन-सहन अलग होते हुए भी हम सब एक हैं। यही भारत की विशेषता हैं।
सदैव ध्यान में रखोः
ऐतिहासिक वस्तुओं का संरक्षण हम किस तरह से करते है?
Answer:
ऐतिहासिक वस्तुओं का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। ऐसी वस्तुओं से हमें अतीत के बारे में जानकारी मिलती है। अतीत में पूर्वजों जो ने गल्तियाँ कौं, उनसे बचने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही हमें हमारी गौरवशाली परंपराओं पर गर्व होता है।
विचार मंथन:
‘स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।'(संस्मरण लेखन)
Answer:
आजादी सभी को प्रिय है। ईश्वर ने सभी प्राणियों को जीने का अधिकार दिया है। अत: सभी को स्वतंत्र रहने का अधिकार है। दुर्भाग्य से हमारा देश परतंत्र रहा और ऐसे गुलामी के समय लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने यह नारा लोगों को दिया। लोगों ने इस बात को समझा और गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। अब सब स्वतंत्र हैं और सभी को यह अधिकार जन्म से प्राप्त है।
स्वयं अध्ययनः
नीचे दिए गए राष्ट्रीय प्रतीकों के चित्र देखो और उनके नाम लिखो:

Answer:
(१) राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
(२) राष्ट्रीय पशु बाघ
(३) राष्ट्रीय पक्षी मोर
(४) राष्ट्रीय फल आम
(५) राष्ट्रीय फूल कमल
(६) राष्ट्रीय खेल हॉकी
स्वयं अध्ययन:
चित्रों का वाचन करके अपने शब्दों में कहानी लिखो और उचित शीर्षक बताओ? (कहानी लेखन)
Answer:
राष्ट्रीय पशु बाघ किसी गाँव में एक चित्रकार रहता था। उसका नाम कृष्ण कांत था। वह एक दिन प्राकृतिक दृश्य का चित्र बनाने के लिए नदी के किनारे पहुँचा। नदी की दूसरी ओर पहाड़ियाँ थीं। कृष्ण कांत को यह स्थान बहुत सुंदर लगा। वे उस स्थान का चित्र बनाने लगे। चित्र बनाते-बनाते वे एकदम लीन हो गए थे। तभी वहाँ एक बाघ आकर बैठ गया। चित्रकार अपनी धुन में मग्न थे। उन्होंने बाघ का भी चित्र बनाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद बाघ नदी की तरफ जाने लगा। चित्रकार कृष्ण कांत का चित्र अभी अधूरा था। वे नाव में बैठकर बाघ की ओर चल दिए। बाघ जब सामने आया, उन्होंने अपनी कलाकृति को पूरा किया और अपने गाँव की ओर चल दिए। शिक्षा – हमें अपना कार्य तन्मयता के साथ मन लगाकर करना चाहिए।
हमें जानो:
मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्नों का क्या अर्थ है, लिखो:

Answer:
(१) रुको।
(२) घूमना मना है। (यू टर्न मना है)
(३) एक तरफ का मार्ग प्रतिबंधित है।
(४) एकल मार्ग।
(५) प्रवेश निषेध।
(६) हार्न बजाना मना है।
(७) भारी वाहन प्रवेश वर्जित।
(८) आगे विद्यालय है।
Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक शब्द में लिखिए:
Question 1.
भारत किसकी गोद में बसा है?
Answer:
प्रकृति।
Question 2.
भारत का चरण कौन धो रहा है?
Answer:
रत्नेश।
Question 3.
भारत का मुकुट किसे कहा गया है?
Answer:
हिमालय।
Question 4.
भारत में सुधा की धारा कौन बहा रही हैं?
Answer:
नदियाँ।
Question 5.
मैदान, गिरि और वनों में क्या लहराती हैं?
Answer:
हरियालियाँ।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए:
Question 1.
भारत कैसी प्रकृति की गोद में बसा है?
Answer:
भारत मनमोहिनी प्रकृति की गोद में बसा है।
Question 2.
भारत के सब अंगों में क्या सजे हैं?
Answer:
भारत के सब अंगों में रसीले फल, कंद, अनाज और मेवे सजे हैं।
Question 3.
भारत की धरती कैसी है?
Answer:
भारत की धरती अनंत धन-धान्य से भरी पड़ी है।
Question 4.
संसार का शिरोमणि किसे कहा गया है?
Answer:
संसार का शिरोमणि भारत को कहा गया है।
Question 5.
भारत के लोग कैसे हैं?
Answer:
भारतवासी नवक्रांति के पुजारी, सेवक और सपूत हैं।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
Question 1.
मनमोहिनी प्रकृति की जो ……………… में बसा है।
Answer:
गोद
Question 2.
सींचा हुआ ……………… वह देश कौन-सा है?
Answer:
सलोना
Question 3.
……………… हँस रहे हैं, वह देश कौन-सा है?
Answer:
दिन-रात
Question 4.
जिसके ……………… धन से धरती भरी पड़ी है।
Answer:
अनंत
Question 5.
भारत सिवाय दूजा वह ………………?
Answer:
देश कौन-सा है
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:

Answer:
१ – १
२ – घ
३ – क
४ – च
५ – ख
६ – ग
व्याकरण और भाषाभ्यास
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:
- मनमोहिनी
- प्रकृति
- गोद
- रत्नेश
- सुधा
- प्रसून
- सलोना
- दुलारा
- सेवक
- धरती
Answer:
- मनोहारिणी
- निसर्ग
- अंक
- समुद्र
- अमृत
- फूल
- सुंदर
- प्यारा
- दास
- वसुंधरा
निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन-रूप लिखिए:
- नदी
- धारा
- रसीला
- मेवा
- हरियाली
Answer:
- नदियाँ
- धाराएँ
- रसीले
- मेवे
- हरियालियाँ
‘खेलना’ इस क्रिया के सकर्मक, अकर्मक, संयुक्त, सहायक और प्रेरणार्थक दोनों रूपों का वाक्यों में प्रयोग करो और लिखोः
Answer:
सकर्मक . लड़की क्रिकेट खेल रही है। अकर्मक – लड़की खेलती है। संयुक्त – रमेश क्रिकेट खेलने लगा है। सहायक – रमेश ने क्रिकेट खेल लिया। प्रथम प्रेरणार्थक – शिक्षक वरुण को क्रिकेट खिलाता
द्वितीय प्रेरणार्थक- शिक्षक छात्रों को कोच से क्रिकेट खिलवाता है।
निम्नलिखित शब्द युग्मों से विशेषण शब्द छाँटिए:
- मनमोहिनी प्रकृति
- रसीले फल
- सुंदर प्रसून
- अनंत धन
Answer:
- मनमोहिनी
- रसीले
- सुंदर
- अनंत
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 6- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 9- वह देश कौन-सा है?
Part 1
- मेला
- Chapter 1- सैर
- Chapter 2- बसंती हवा
- Chapter 3- उपहार
- Chapter 5- (अ) आओ, आयु बताना सीखो, (ब) महाराष्ट्र की बेटी
- Chapter 6- मेरा अहोभाग्य
- Chapter 7- नदी कंधे पर
- Chapter 8- जन्मदिन
- Chapter 9- सोई मेरी छौना रे!
- स्वयं अध्ययन १
- पुनरावर्तन १
Part 2