NCERT Primary (1-5) Private Session 2025-26 Free Open Access

NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 13-स्वामी की दादी

Class 5: Hindi Chapter 13 solutions. Complete Class 5 Hindi Chapter 13 Notes. NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 13-स्वामी की दादी NCERT 5th Hindi Chapter 13, class 5 Hindi Chapter 13...

Curriculum NCERT
Applicable Grade Primary (1-5)
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 5: Hindi Chapter 13 solutions. Complete Class 5 Hindi Chapter 13 Notes.

NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 13-स्वामी की दादी

NCERT 5th Hindi Chapter 13, class 5 Hindi Chapter 13 solutions

कहानी से
प्रश्न 1.
“सच? राजम बड़ा बहादुर लड़का है।” स्वामी को क्यों लगा कि दादी ने यह बात उसे खुश करने के लिए कही?
उत्तर:

स्वामी अच्छी तरह जानता था कि उसकी दादी राजम को पसंद नहीं करती हैं। इसलिए उनके मुँह से राजम की बड़ाई सुनकर उसे (स्वामी) लगा कि वे उसे खुश करने के लिए ऐसा कर रही हैं।

प्रश्न 2.
मेडल से चूड़ियाँ बनवा लेने पर दादी ने बुआ को महामूर्ख क्यों माना?
उत्तर:

मेडल इस बात की निशानी थी कि दादाजी पढ़ने में अव्वल थे। वह जब तक रहता घर और बाहर के लोगों को प्रेरणा देता। ऐसी प्रेरक चीजों को संभालकर रखनी होती हैं। बुआ ने उसका महत्व नहीं समझा और उससे चार चूड़ियाँ बनवा लीं। इसीलिए दादी ने उसे महामूर्ख कहा।

प्रश्न 3.
पाठ के आधार पर दादी या स्वामी के स्वभाव, आदतों आदि के बारे में तुम्हें क्या पता चलता है? किसी एक के बारे में दस-बारह वाक्य लिखो।
उत्तर:

स्वामी
स्वामी एक छोटा लड़का था जो अपनी दादी के साथ उनकी कोठरी में रहता था। उसे दादी से बहुत लगाव था। वह दादी की गोद में जब सिर रखकर लेटता था तो स्वयं को बहुत सुरक्षित महसूस करता था। वह दादी की पुरानी बातों में जरा भी दिलचस्पी नहीं लेता। उनको अपनी बात सुनने को कहता। और अगर दादी ने उसकी बातों में दिलचस्पी नहीं दिखायी तो वह नाराज हो जाता था। उसका एक दोस्त था जिसका नाम राजम था। वह उसकी बहादुरी और गणित में अच्छे नंबर लाने से बहुत प्रभावित रहता था। वह दादी से उसके बारे में बढ़ा-चढ़ाकर कहता रहता था।

तुम्हारी समझ से
प्रश्न 1.
स्वामी ने राजम को ऊँची चीज’ माना। क्या तुम स्वामी की राय से सहमत हो? अपने उत्तर: के कारण लिखो।
उत्तर:

हाँ, मैं स्वामी की राय से सहमत हूँ। राजम पढ़ने में तेज था। उसके गणित में अच्छे नंबर आते थे। वह बहादुर भी था। उसने बचपन में एक शेर को मारा था। और तो और उसके पिताजी पुलिस के सबसे बड़े अफसर थे। उसके पास पुलिस की वर्दी थी।

प्रश्न 2.
स्वामी का अपनी दादी के साथ कैसा रिश्ता था? तीन-चार वाक्यों में लिखो।
उत्तर:

स्वामी का अपनी दादी से बहुत लगाव था। वह उनकी गोद में सिर रखकर सुरक्षित महसूस करता था। वह उनसे कभी-कभी चिढ़ जरूर जाता था लेकिन उनसे बहुत प्यार करता था। रोज रात में उनके साथ सोता था। उनकी संगति में वह प्रसन्न रहता था।

कहानी और तुम
प्रश्न 1.
(क) “स्वामीनाथन के दादा रौबदार सब मजिस्ट्रेट थे।” किसी व्यक्ति का रौब किन बातों से पता चलता है?
(ख) क्या तुम्हारे आसपास कोई रौबदार व्यक्ति है? शब्दों के जरिए उसका खाका खींचो।
उत्तर:

(क) किसी व्यक्ति का रौब उसके पद और पद के साथ उसकी ईमानदारी, उसके प्रभावशाली व्यक्तित्व और समाज में उसकी पूछ और इज्जत से पता चलता है।
(ख) स्वयं करो।

प्रश्न 2.
“स्वामीनाथन दादी के पास … बहुत प्रसन्न और सुरक्षित महसूस कर रहा था।” तुम कब असुरक्षित महसूस करती हो?
उत्तर:

जब घर में कोई नहीं होता है और बिजली गुल हो जाती है।

प्रश्न 3.
तुम इन हालात में कैसा महसूस करती हो
(क) दोस्त के घर में
(ख) जब तुम पहली बार किसी के घर जाती हो
(ग) रेलगाड़ी या बस में किसी सफ़र पर
(घ) जब तुम मुख्याध्यापक के कमरे में जाती हो।
उत्तर:

(क) दोस्त के घर में अच्छा महसूस करती हूँ।
(ख) जब पहली बार किसी के घर जाती हूँ तो पहले थोड़ा संकोच और डर महसूस होता है। लेकिन कुछ देर बातचीत करने पर ठीक हो जाती हूँ।
(ग) रेलगाड़ी या बस में सफर करते समय मैं बेहद खुशी का अनुभव करती हूँ।
(घ) जब मैं मुख्याध्यापक के कमरे में जाती हूँ तो बेहद डरी होती हूँ।

NCERT 5th Hindi Chapter 13, class 5 Hindi Chapter 13 solutions

पता करो।
प्रश्न 1.
सब-मजिस्ट्रेट कौन होता है? क्या वह पुलिस विभाग में होता है?
उत्तर:

सब-मजिस्ट्रेट एक जज होता है जो मुकदमों के फैसले सुनाता है। वह पुलिस विभाग से संबंधित नहीं होता।

प्रश्न 2.
तुम्हारा घर या स्कूल किस थाने में आता है? थाने में कौन-कौन से पद होते हैं? उन व्यक्तियों के नाम भी पता करो जो इन पदों पर हैं। नीचे दी गई तालिका में इकट्ठा की गई जानकारी को दर्ज करो।

थाने का नाम –
पद –
व्यक्ति का नाम –

उत्तर:
थाने में जो पद होते हैं उनका नाम क्रमानुसार

  • एस.एच.ओ.
  • सब-इन्सपेक्टर
  • हवलदार
  • सिपाही

नोट-विद्यार्थी अपने थाने का नाम पता करें और उपरोक्त पदों पर जो व्यक्ति आसीन हैं उनका नाम भी लिखें।

दादी का बक्सा
“उसका (दादी) सामान था–पाँच दरियाँ, तीन चादरें …..
लकड़ी का एक छोटा बक्सा जिसमें ताँबे के सिक्के,
इलायची, लौंग और सुपारी पड़े रहते थे।”
1. दादी अपने बक्से में इलायची, लौंग और सुपारी क्यों रखती होंगी?
2. क्या तुम्हारे घर में इनका इस्तेमाल होता है? किस-किस तरह से होता है?

3. ताँबे के सिक्के बनाने के लिए किस-किस धातु का इस्तेमाल होता है?
4. सिक्के कौन-कौन सी धातु के बने हो सकते हैं?
उत्तर:

1. खाने और मन बहलाने के लिए रखती होंगी।
2. हाँ, मेरे घर में भी इन चीजों का इस्तेमाल होता है। इलायची और लौंग का प्रयोग चाय और सब्जियों को जायकेदार बनाने में होता है। सुपारी खाने में इस्तेमाल होता है।
3. ताँबा और लोहे जैसे दो धातुओं से ताँबे के सिक्के बनाये जाते हैं।
4. ताँबा, सोना, चाँदी, लोहा, गिलट आदि के बने होते हैं।

NCERT 5th Hindi Chapter 13, class 5 Hindi Chapter 13 solutions

शब्दों की बात
प्रश्न 1.

नीचे पहले स्तंभ के रेखांकित विशेषणों और दूसरे स्तंभ के शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो। तुम एक से अधिक वाक्यों का सहारा भी ले सकती हो।

ऊलजलूल कल्पना         चेतावनी
रूखा स्वर                      मिठास
खूँखार डाकू                   समर्थन

उत्तर:

  • ऊलजलूल-उसकी ऊलजलूल बातों से मैं बहुत जल्दी ऊब गया।
  • रूखा-हमें किसी के भी साथ रूखा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
  • बूंखार-जंगलों में रहने वाले सभी जानवार खूँखार नहीं होते।
  • चेतावनी-शिक्षक ने विद्यार्थियों को समय पर आने की चेतावनी दी।
  • मिठास-दूध की मिठास सबको अच्छी लगती है।
  • समर्थन-हमें अच्छी बातों का समर्थन करना चाहिए।

प्रश्न 2.
नीचे कहानी से कुछ वाक्यों के अंश दिए गए हैं। इनमें जिन शब्दों के नीचे रेखा खिंची है, उनका लिंग पहचानो। और लिखो।

पुलिस की वर्दी     काफी बड़ा दफ्तर
ताँबे के सिक्के   अपने सारे सामान
दसवाँ हिस्सा   उस जैसा महामूर्ख

उत्तर:

शब्दलिंग
वर्दीस्त्रीलिंग
सिक्केपुल्लिग
हिस्सापुल्लिग
दफ्तरपुल्लिग
सामानपुल्लिग
महामूर्खपुल्लिग

NCERT 5th Hindi Chapter 13, class 5 Hindi Chapter 13 solutions

NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 13: Download PDF

NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 13-स्वामी की दादी

Download PDF: NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 13-स्वामी की दादी PDF

Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Hindi :


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for this class?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.