NCERT Primary (1-5) Private Session 2025-26 Free Open Access

NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 15-बिशन की दिलेरी

Class 5: Hindi Chapter 15 solutions. Complete Class 5 Hindi Chapter 15 Notes. NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 15-बिशन की दिलेरी NCERT 5th Hindi Chapter 15, class 5 Hindi Chapter 15...

Curriculum NCERT
Applicable Grade Primary (1-5)
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 5: Hindi Chapter 15 solutions. Complete Class 5 Hindi Chapter 15 Notes.

NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 15-बिशन की दिलेरी

NCERT 5th Hindi Chapter 15, class 5 Hindi Chapter 15 solutions

कहानी से
प्रश्न 1.
जी हाँ, हमारे पास लाइसेंस वाली बंदूकें हैं। सरपंच माधोसिंह भी हमें जानता है।” शिकारियों ने कर्नल साहब से क्या सोचकर ऐसा कहा होगा?
उत्तर:

शिकारियों ने कर्नल साहब से ऐसा इसलिए कहा होगा ताकि कर्नल साहब यह समझ जाएं कि वे (शिकारी) अवैध -रूप से तीतर का शिकार नहीं कर रहे हैं। बल्कि उन्हें सरकार से लाइसेंस वाली बंदूकें मिली हैं। इतना ही नहीं, वे यह भी साबित करना चाहते थे कि वे उस इलाके में अजनबी नहीं है। उन्हें वहाँ का सरपंच माधोसिंह अच्छी तरह जानता है।

प्रश्न 2.
बिशन घायल तीतर को क्यों बचाना चाहता था?
उत्तर:

घायल तीतर को देखकर बिशन का दिल पिघल गया। वह उसको घायल अवस्था में असहाय नहीं छोड़ सकता था।
अतः उसने उसे उठा लिया और उचित इलाज करके तीतर को बचा लिया।

प्रश्न 3.
घायल तीतर को बचाने के लिए उसे किस तरह की परेशानियाँ हुईं?
उत्तर:

उसने झाड़ियों से गुजरकर बड़ी मुश्किल से घायल तीतर को पकड़ा। शिकारियों से बचने के लिए उसे कैंटीले तारों की बाड़ में से होकर गुजरना पड़ा। उसे घुटने के बल भी चलना पड़ा। बहुत सँभलकर चलने पर भी उसके हाथ-पाँव पर काँटों की बहुत-सी खरोंचें उभर आईं। खरोंचों से खून भी निकलने लगा। कमीज की एक आस्तीन भी फट गई जिसके कारण माँ से डाँट खानी पड़ सकती थी। उसे चिमनी के पीछे छिपना पड़ा। तीतर को बड़ी मुश्किल से एक टोकरी में छिपा सका।

प्रश्न 4.
घायल तीतर अगर तुम्हें मिला होता, तो क्या तुम उसे पालते या अच्छा होने पर छोड़ देते? क्यों?
उत्तर:

घायल तीतर को बिल्कुल स्वस्थ होने तक मैं उसे अपने पास रखता। फिर उसे छोड़ देता ताकि वह स्वच्छंद जीवन जी सके।

NCERT 5th Hindi Chapter 15, class 5 Hindi Chapter 15 solutions

भाषा की बात
प्रश्न 1.
इन वाक्यों को अपने शब्दों में लिखो।
(i) सुबह की हल्की धूप में खेत सुनहरे दिखाई दे रहे थे।
(ii) वह इतना तेज़ चल रहा था मानो उसके पंख लग गए हों।
उत्तर:

(i) सुबह की हल्की धूप खेतों में खिल रही थी।
(ii) वह इतना तेज चल रहा था जैसे उसके पैरों में पंख लगे हों।

प्रश्न 2.
“तीतर स्वेटर में फंस गया तो बिशन ने उसे पकड़ लिया और अपने सीने से चिपका लिया”। ऊ लिखे वाक्य में ‘उसे’ शब्द का इस्तेमाल ‘तीतर’ के लिए किया गया है। एक ही संज्ञा का बार-बार इस्तेमाल .’ करने की बजाय उसकी जगह पर कुछ खास शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। नीचे लिखे वाक्यों में सर्वनाम का ठीक रूप छाँटकर लिखो।
(क) मास्टर साहब ने अप्पाराव को ………………… पास बुलाकर कहा, ………………… कल ………………… घर आना। (मैं, अपना, तुम)
(ख) सेंटीला ………………… घर नागालैंड के किस शहर में है? (तुम)
(ग) सुधा ने ………………… बुआ से पूछा, पापा ………………… कितने बड़े हैं? (आप)
(घ) मोहन को समझ में नहीं आ रहा कि ………………… क्या करना चाहिए? (वह)
(ङ) विमल ने ………………… अफ़सर को याद दिलाया कि ………………… चार बजे बैठक में जाना है। (आप, वह)
उत्तर:

(क) अपने, तुम
(ख) तुम्हारा
(ग) अपनी, आपसे
(घ) उसे
(ङ) अपने, उन्हें।

प्रश्न 3.
इन वाक्यों को पूरा करो
(क) वह इतना धीरे चल रहा था, मानो ……………………….
…………………………………………………….
(ख) रात में चमकते तारे ऐसे दिख रहे थे, मानो ………………………
……………………………………………………………..
(ग) तुम तो मंगल ग्रह के बारे में ऐसे बता रहे हो, मानो ………………….
………………………………………………………………….
(घ) बिल्ली चूहे को ऐसी ललचाई नज़रों से देख रही थी, मानो ……………….
……………………………………………………………………
उत्तर:

(क) चीटी चल रही हो।
(ख) आकाश में दूधिया चादर बिछा हो।
(ग) तुम वहाँ के बाशिंदे हो।
(घ) अभी खा जाएगी उसे।।

NCERT 5th Hindi Chapter 15, class 5 Hindi Chapter 15 solutions

फसलों के इर्द-गिर्द
प्रश्न 1.
इस कहानी में सेबों के खेत और सीढ़ीनुमा खेत का ज़िक्र आया है। अनुमान लगाकर बताओ कि यह कहानी भारत के किस भौगोलिक क्षेत्र की होगी और वहाँ सीढ़ीनुमा खेती क्यों की जाती होगी?
उत्तर:

यह कहानी भारत के पहाड़ी इलाके की होगी। पहाड़ी इलाकों में समतल भूमि नहीं होती। वहाँ पहाड़ों को यथासंभव काट-काटकर सीढ़ीनुमा बनाया जाता है और उसी पर खेती की जाती है। ऐसे में भारी बारिश का पानी फसलों के बीच टिक नहीं पाता हैं जो कि अच्छी फसल के लिए आवश्यक है। बर्फ भी पिघलकर फिसल जाता है और खेती बर्बाद नहीं होती है।

प्रश्न 2.
“सेबों के बाग में कीटनाशक दवा का छिड़काव हो रहा था ।” यों तो कीटनाशक दवाएँ फलों, सब्जियों और अनाज की फसलों को कीड़ा लगने से बचाती हैं, पर
(क) ये कीटनाशक दवाएँ कीड़ों को नष्ट करती हैं। इनसे इनका सेवन करने से क्या हमें भी नुकसान होता होगा? पता करो और कक्षा में बातचीत करो।
(ख) ऐसे में फलों और सब्जियों का इस्तेमाल करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होगा?
उत्तर:

(क) कीटनाशक दवाएँ फलों, सब्जियों और अनाज की फसलों को कीड़ों से बचाती हैं। लेकिन जब हम इन्हें खाते हैं तो ये हमें भी नुकसान पहुँचाती हैं। हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है।
(ख) फलों और सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धोकर उन्हें पोंछ लेना चाहिए। जहाँ तक संभव हो उनके छिलके को उतार लेना चाहिए।

तुम्हारे आस-पास
प्रश्न 1.
कर्नल दत्ता ने घायल तीतर को गेंदे की पत्तियों का रस पिलाने के लिए कहा। पत्तों का इस्तेमाल कई कामों के लिए होता है। नीचे लिखी पत्तियों का इस्तेमाल किसलिए होता है?


उत्तर:

  • तुलसी-तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ तथा चाय बनाने में होता है।
  • नीम-फोड़े-फुसी निकलने पर नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाया जाता है, पत्तियों को पीसकर घाव पर उसका लेप भी चढ़ाया जाता है।
  • मीठा नीम-सब्जियों तथा दाल को अधिक जायकेदार बनाने में मीठे नीम की पत्तियों को इस्तेमाल होता है।
  • आम-पूजा-पाठ में आम की पत्तियों का उपयोग होता है।
  • अमरूद-दवा बनाने में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल होता है।
  • तेजपत्ता-सब्जियों को जायकेदार बनाने में तेजपत्ता का प्रयोग होता है।
  • केला-पूजा-पाठ में केले के पत्ते का प्रयोग होता है।
  • सागवान-इनके पत्तों से दोने तथा पत्तल बनाए जाते हैं।

प्रश्न 2.
कर्नल साहब के कहने पर बिशन दौड़कर ‘दवाइयों का बक्सा’ ले आया। इसे तुम प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स/फर्स्ट एड बॉक्स के नाम से जानते होंगे।
(क) इस बॉक्स में क्या-क्या चीजें होती हैं?
(ख) इसका इस्तेमाल कब-कब किया जाता है?
उत्तर:

(क) प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में रूई, डिटॉल, क्रेप बैन्डेड, छोटी कैंची, घाव पर लगाने के लिए मलहम, पट्टी, पुदीन हरा आदि चीजें होती हैं।
(ख) इसका इस्तेमाल तब होता है जब किसी को मामूली चोट लग जाती है, या शरीर के किसी अंग से खून निकलने लगती है।

प्रश्न 3.
तुमने पर्यावरण अध्ययन में पढ़ा होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आमतौर पर छतें ढलावदार बनाई जाती हैं। सोचकर बताओ ऐसा क्यों किया जाता है?
उत्तर:

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी खूब होती है। वर्षा भी उतनी ही अधिक होती है। इसीलिए उन क्षेत्रों में छतें ढलावदार बनाई जाती हैं ताकि पानी बिना रुकावट बह जाए और बर्फ भी पिघलकर नीचे गिर जाए।

पहाड़ी इलाका
इस कहानी में पहाड़ी, घाटी, शब्दों का इस्तेमाल हुआ है। पहाड़ी इलाके से जुड़े हुए और शब्द सोचकर लिखो।
जैसे-ढलान, चट्टान आदि।
उत्तर:

पथरीला, चोटी, सीढ़ीनुमा, झाड़ी, टेढ़ा-मेढ़ा, पहाड़ी नदी, बर्फीला, पहाड़, संकरा आदि।

तीतर
प्रश्न 1.
पहेली-तीतर के दो आगे तीतर
तीतर के दो पीछे तीतर
बोलो कितने तीतर
उत्तर:

तीन तीतर।

प्रश्न 2.
यहाँ तीतर का फोटो दिया गया है। गौर से देखो और उसका वर्णन करो। चौथी कक्षा में तुम यह कर चुके हो।
उत्तर:

तीतर कम ऊँचाई तक उड़ान भरने वाला एक छोटा पक्षी है। इसके पंख छोटे-छोटे होते हैं तथा यह देखने में सुंदर प्रतीत होता है। यह ज्यादातर झुंड में रहना पसंद करता है।

प्रश्न 3.
तीतर के बारे में और जानकारी इकट्ठा करो। जैसे-तीतर का घोंसला। वह क्या खाता है आदि।
उत्तर:

स्वयं करो।

NCERT 5th Hindi Chapter 15, class 5 Hindi Chapter 15 solutions

NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 15: Download PDF

NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 15-बिशन की दिलेरी

Download PDF: NCERT Solutions for 5th Class Hindi: Chapter 15-बिशन की दिलेरी PDF

Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Hindi :


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for this class?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.