Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 11 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 11 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 11- वीरों को प्रणाम
Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 11, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 11 solutions
Questions and Answers
प्रश्न 1.
निम्नलिखित पंक्तियों को क्रम से लगाकर लिखिए:
- प्राणार्पण की सीख में।
- जिन्हें प्राण से प्यारा।
- सीखा हम लोगों ने कुछ तो।
- देश की मिट्टी का कण – कण है।
उत्तर:
- सीखा हम लोगों ने कुछ तो।
- प्राणार्पण की सीख में।
- देश की मिट्टी का कण – कण है।
- जिन्हें प्राण से प्यारा।
Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
प्रश्न 1.
दो अक्टूबर को किसका जन्मदिन मनाया जाता है?
उत्तर:
2 अक्टूबर को महात्मा गाँधीजी का जन्मदिन मनाया जाता है।
प्रश्न 2.
‘शहीद’ किस क्रांतिकारी के नाम के आगे लगाया जाता है?
उत्तर:
‘शहीद’ भगत सिंह के नाम के आगे लगाया जाता है।
प्रश्न 3.
प्रस्तुत कविता में किसको प्रणाम किया गया है?
उत्तर:
प्रस्तुत कविता में देश के वीरों को प्रणाम किया गया है।
प्रश्न 4.
प्रस्तुत कविता के कवि का नाम बताइए?
उत्तर:
प्रस्तुत कविता के कवि का नाम श्री रमेश दीक्षित है।
प्रश्न 5.
गंगा और यमुना नदियाँ कौन-से शहर में बहती हैं?
उत्तर:
गंगा और यमुना नदियाँ इलाहाबाद शहर में बहती हैं।
प्रश्न 6.
‘शेर-ए-पंजाब’ किस क्रांतिकारी के नाम के आगे लगता है?
उत्तर:
‘शेर-ए-पंजाब’ लाला लाजपत राय के नाम के आगे लगता है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:
प्रश्न 1.
देश की मिट्टी का कण-कण किसे प्यारा है?
उत्तर:
वीरों को।
प्रश्न 2.
वीरों को हमारा प्रणाम कितनी बार है?
उत्तर:
सौ बार।
प्रश्न 3.
वीरों को किस पर मर-मिटने की धुन लगी रहती है?
उत्तर:
देश पर।
प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों में सही विरुद्धार्थी शब्द लिखिए:
- देश पर मर मिटने की, हरदम …………. रहती। (धुन-सी / तैयारी)
- वीरों के बलिदान से, चमका हिंद ………….. का तारा। (वतन / देश)
- देश की मिट्टी का कण-कण है, जिन्हें ……. से प्यारा। (हृदय / प्राण)
- यह …………… नहीं मिली है, हमें किसी से भीख में। (आज़ादी / मातृभूमि)
उत्तर:
- धुन-सी
- वतन
- प्राण
- आज़ादी
प्रश्न 5.
कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए:
- देश की मिट्टी ……………………..
- जिन्हें प्राण ……………………
- यह ऐसी …………………
- गंगा ……………………….
- वीरों के ………………….
- चमका हिंद …………………
उत्तर:
- का कण-कण है
- से प्यारा
- धरती है जहाँ पर
- जमुना बहती
- बलिदान से
- वतन का तारा
व्याकरण
प्रश्न 1.
एक जैसी लय के शब्द लिखिए:
- प्यारा
- धरती
- भीख
उत्तर:
- हमारा
- बहती
- सीख
प्रश्न 2.
‘कण-कण’ जैसे शब्द – युग्म की सूची बनाइए:
उत्तर:
- सौ – सौ
- बार – बार
- धीरे – धीरे
- ज़रा – ज़रा
- कभी – कभी
- जा – जा
- तार – तार
- अपने – अपने
कविता का सारांश:
प्रस्तुत कविता में देश के वीरों के बारे में बताया गया है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान कर दिया। हमारे देश के इन वीरों के लिए इस देश की मिट्टी का कण-कण भी प्राण से प्यारा है। वीरों के बलिदान से हमारे देश का तारा चमका है। यह आज़ादी हमें भीख में नहीं मिली। देश और देशवासियों की खातिर जिन्होंने हमें प्राण न्योछावर करने की सीख दी, ऐसे वीरों को हम सौ-सौ बार प्रणाम करते हैं।
शब्दार्थ:
- प्राण – जान (life)
- वीर – बहादुर (brave)
- आज़ादी – स्वतंत्रता (freedom)
- प्राणार्पण – प्राण अर्पित करना, बलिदान (to sacrifice life)
- आँखें भर आना – आँसू आना (being emotional)
- भीख माँगना – (beg)
- धरती – भूमि (earth)
- वतन – मातृभूमि (motherland)
- कण – छोटा टुकड़ा (small piece)
- प्रणाम – नमस्कार
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 11- वीरों को प्रणाम
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४