Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 16 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 16 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 16- बचाव
Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 16, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 16 solutions
Questions and Answers
1. प्राकृतिक विपदाएँ कौन-कौन -सी हैं, लिखो
प्रश्न 1.
प्राकृतिक विपदाएँ कौन-कौन -सी हैं, लिखो
Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
प्रश्न 1.
क्या आप जानते हैं 26 जुलाई, 2005 को मुंबई में कौन सी आफत आई थी?
उत्तर:
26 जुलाई, 2005 को मुंबई में बाढ़ आई थी।
प्रश्न 2.
भूकंप कैसे आता है?
उत्तर:
पृथ्वी के भीतर चट्टानों की परतों के आगे – पीछे खिसकने से भूकंप आता है।
प्रश्न 3.
बाढ़ आने पर क्या होता है?
उत्तर:
बाढ़ आने पर फसलें नष्ट हो जाती हैं। नदी के आस-पास के गाँवों, बस्तियों, इमारतों में पानी भरने लगता है।
प्रश्न 4.
सुनामी किसे कहते हैं?
उत्तर:
समुद्र के तल में भूकंप आने पर ऊँची-ऊँची लहरें उत्पन्न होती हैं। यही सुनामी है।
प्रश्न 5.
बाढ़ आने का कारण क्या है?
उत्तर:
लगातार अधिक बारिश बाढ़ का कारण है।
प्रश्न 6.
ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के भीतर से गर्मी के कारण लावा फूटकर बाहर निकलता है, इसे ज्वालामुखी कहते हैं।
प्रश्न 7.
लावे में किसका समावेश होता है?
उत्तर:
लावे में गर्म पत्थरों का समावेश होता है। लावा रास्ते में आनेवाले घरों और पेड़-पौधों को नष्ट कर देता है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:
प्रश्न 1.
प्राकृतिक विपदाएँ कौन-कौन सी हैं? लिखो।
उत्तर:
प्राकृतिक विपदाएँ – भूकंप, बाढ़, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट, सूखा (अकाल) आदि हैं।
प्रश्न 2.
छत और दीवारें कब गिरने लगती हैं?
उत्तर:
धरती के हिलने से छत और दीवारें गिरने लगती हैं।
प्रश्न 3.
भूकंप के समय अपने बचाव के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
भूकंप के समय अपने बचाव के लिए हमें तुरंत घर के बाहर खुली जगह में आ जाना चाहिए या मकान के कोनों, मेज़, लकड़ी के तख्त के नीचे, दरवाज़े के पीछे छिप जाना चाहिए।
प्रश्न 4.
अधिक बारिश होने पर क्या होता है?
उत्तर:
अधिक बारिश होने पर नदी-नाले पानी से भरकर बहने लगते हैं।
प्रश्न 5.
पानी बढ़ने की सूचना प्राप्त होते ही क्या करना चाहिए?
उत्तर:
पानी बढ़ने की सूचना प्राप्त होते ही सुरक्षित स्थान पर पहुँच जाना चाहिए।
प्रश्न 6.
सुनामी की सूचना मिलने पर तटवर्ती प्रदेश में रहने वाले लोगों को तुरंत क्या करना चाहिए?
उत्तर:
सुनामी की सूचना मिलने पर तटवर्ती प्रदेश में रहनेवाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए।
प्रश्न 7.
हमें पाटकर बस्तियाँ कहाँ नहीं बनानी चाहिए?
उत्तर:
हमें समुद्र तट को पाटकर बस्तियाँ नहीं बनानी चाहिए।
प्रश्न 8.
आजकल कौन से यंत्र विकसित हो रहे हैं?
उत्तर:
आजकल त्सुनामी की पूर्व सूचना देने वाले यंत्र विकसित हो रहे हैं।
4. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
प्रश्न 4.
कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (फसलें, छिपना, सुरक्षित, समुद्र, सुनामी, चट्टानों, बारिश, लहरें)
- दरवाज़े के पीछे …………. चाहिए।
- बाढ़ से ………….. नष्ट हो जाती हैं।
- हमें ………….. स्थान पर पहुँच जाना चाहिए।
- ………….. के तल में भूकंप आने पर ऊँची-ऊँची लहरें उत्पन्न होती हैं।
- ……………. की पूर्व सूचना देनेवाले यंत्र आजकल विकसित हो रहे हैं।
- पृथ्वी के भीतर ………… की परतों के खिसकने पर धरती हिलने लगती है।
- लगातार अधिक ………… होने पर नदी-नाले पानी से भरकर बहने लगते हैं।
- समुद्र के तल में भूकंप आने पर ऊँची-ऊँची …………….. उत्पन्न होती हैं।
उत्तर:
- छिपना
- फसलें
- सुरक्षित
- समुद्र
- सुनामी
- चट्टानों
- बारिश
- लहरें
प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्य सही ✓ हैं या गलत × निशान लगाइए:
उत्तर:
- भूकंप आने पर छत, दीवारें आदि गिरने लगती हैं। (✓)
- भूकंप आने पर दरवाज़े के पीछे छिप जाना चाहिए। (✓)
- भूकंप एक प्राकृतिक विपदा है। (✓)
- पृथ्वी के नीचे चट्टानों के खिसकने से भूकंप आता है। (✓)
- समुद्र के तल में होने वाले भूकंप को सुनामी कहते हैं। (✓)
- हमें समुद्र को पाटकर बस्तियाँ बनानी चाहिए। (×)
- पानी बढ़ने की सूचना नहीं दी जाती। (×)
- सुनामी की पूर्व सूचना यंत्रों द्वारा प्राप्त हो जाती है। (✓)
- बाढ़ आने पर फसलें नष्ट हो जाती हैं। (✓)
प्रश्न 6.
निम्नलिखित स्थितियों में से सही स्थिति को चुनिए:
1. आपका घर नदी के किनारे है। अधिक वर्षा के कारण बाढ़ आने की संभावना बढ़ गयी है।
(अ) आप सामान की चिंता में घर में बैठे रहेंगे।
(ब) पैसे व कीमती चीजें लेकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएंगे।
2. आप का घर हिल रहा है। बाहर से चिल्लाने की आवाज़े आ रही हैं।
(अ) भागकर बाथरूम में छिप जाएँगे।
(ब) तुरंत घर के बाहर खुली जगह में चले जाएँगे।
उत्तर:
1. पैसे व कीमती चीजें लेकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएँगे।
2. तुरंत घर के बाहर खुली जगह में चले जाएंगे।
व्याकरण:
प्रश्न 1.
समान अर्थवाले शब्द लिखिए:
- भीतर
- पृथ्वी
- घर
- बारिश
- जल
- नदी
- फसल
- सूचना
- पूर्व
उत्तर:
- अंदर
- धरती
- गृह
- बरसात
- पानी
- सरिता
- उपज
- जानकारी
- पहले
प्रश्न 2.
विपरीत अर्थवाले शब्द लिखिए:
- ऊँची
- खुला
- नीचे
- पीछे
- छिपना
- सुरक्षित
- विकसित
उत्तर:
- नीची
- बंद
- ऊपर
- आगे
- निकलना
- असुरक्षित
- अविकसित
पाठ का सारांशः
प्रस्तुत पाठ में प्राकृतिक बाढ़, भूकंप, सुनामी जैसी अनेक विपदाओं के बारे में जानकारी दी गई है तथा उनसे बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया गया है।
शब्दार्थ:
- बचाव-दल – सलामती दस्ता (rescue team)
- भूकंप – भूचाल (earthquake)
- परत – तह (layer)
- बाढ़ – सैलाब (flood)
- सूचना – जानकारी (information)
- सुरक्षित – महफूज (protected)
- सुनामी – समुद्र में भूकंप (tsunami)
- तटवर्ती – तटीय (coastal)
- पाटना – भराव करना (act of filling)
- चट्टान – (rock)
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 16- बचाव
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४